बाह: नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को बाह रोड पिनाहट से किया गया गिरफ्तार
आगरा की थाना पिनाहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो वायरल करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के द्वारा थाना पिनाहट पर सूचना दी गई थी, कि एक व्यक्ति उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो वायरल करता है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसे बाह रोड पिनाहट से गिरफ्तार कर लिया है।