बाह: विप्रावली तिकुनिया के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रावली तिकुनिया के पास एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।