बाह: गांव पिढ़ौरा में गाली-गलौज करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, 2 महिलाओं सहित 4 लोग हुए गंभीर घायल
थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिढ़ौरा में गाली गलौज करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे, इस दौरान दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई,पुलिस ने घायल हुए सभी को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया है। और जांच शुरू कर दी है।