पीरो: हसन बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 29 बोरी सिक्के बरामद
Piro, Bhojpur | Oct 6, 2026 हसन बाजार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सिक्कों से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शाम 5:00 के करीब पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 5 रुपये के सिक्कों से भरी कुल 29 बोरियां बरामद हुईं। बरामद सिक्कों की कुल कीमत करीब 13 लाख 87 हजार 910 रुपये बताई जा रही है।