लालगंज: लालगंज में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 200 मरीजों की हुई जांच
लालगंज विकासखंड सभागार में बुधवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जन औषधि केंद्र काफी उपयोगी है।