*हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गूंजा निंबाहेड़ा, शहर के विभिन्न मंदिरों से निकलीं बेवाण शोभायात्राएं*
*जयपुर/निंबाहेड़ा : कमलेश आमेटा जलझूलनी एकादशी पर शहर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के बेवाण शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें सबसे भव्य शोभायात्रा आजाद चौक स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली।
*"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की"* के गगनभेदी जयकारों और भव्य भजनों के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। भगवान के बेवाण और पालकियों को आकर्षक फूलों से सजाया गया था।
शहर के *चारभुजा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर* सहित विभिन्न मंदिरों से भी बेवाण शोभायात्राएं निकलीं और सभी शोभायात्राएं मुख्य मार्गों से होते हुए जलाशय की ओर पहुंचीं, जहां विधि-विधान से भगवान को जल विहार कराया गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर, आजाद चौक की शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्राओं के संगम के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन हुआ।
*वहीं भगवान लक्ष्मी नाथ जी के लिए नवनिर्मित बेवाण रथ पंवार परिवार की ओर से आज मंदिर को समर्पित किया गया।*