🔥 हाथीभाटा चौराहे पर कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
भीलवाड़ा से कोटड़ी श्याम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार में हाथीभाटा चौराहे पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले कार में सवार सभी लोग बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार सवार लोगों ने कहा कि “ठाकुर जी ने हमारी जान बचाई।” घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
📍 भीलवाड़ा | कोटड़ी
#भीलवाड़ा #कोटड़ी #कोटड़ीश्याम #हाथीभाटा #BhilwaraNews RajasthanNews BreakingNews HarPalBharat हरपलभारत
Bhilwara, Bhilwara | Sep 22, 2026