चित्तौड़गढ़: अतिरिक्त जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने 6 लोगों को गुण्डा घोषित कर किया जिला बदर
जिला पुलिस के इस्तगासे पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 व्यक्तियों के विरूद्ध राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1975 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गुंडा घोषित किया तथा 15 दिवस के लिए जिला बदर करने का आदेश पारित किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने दी।