चित्तौड़गढ़: वीरांगना रानी अहिल्यादेवी लोधा की जयंती पर सेंथी से निकाली गई शोभायात्रा, समाज सुधार के संबंध में की गई चर्चा
वीरांगना रानी अहिल्यादेवी लोधा की जयंती पर मंगलवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। रानी अहिल्या देवी की झांकी के साथ महिलाएं सिर पर कलश लिये चल रही थी वहीं युवा बैंड की दोनों पर थिरकते नज़र आये। शोभा यात्रा उदयपुर रोड सेंथी स्थित चमत्कारी मंदिर से शुरू हुई जो हॉस्पिटल, ओवर ब्रिज, कलेक्ट्रेट चौराहा, रोडवेज स्टैंड होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची।