चित्तौड़गढ़ में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से आए हुए लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। संसदीय क्षेत्र से आए हुए युवाओं ने रोजगार के लिए सांसद सीपी जोशी से आग्रह किया।