चित्तौड़गढ़: रामाखेड़ा में जमीन विवाद को लेकर बहनोई ने पत्नी और साले पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों हॉस्पिटल में भर्ती
चन्देरिया थानांतर्गत रामाखेडा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी और साले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मण अहीर के आर्थिक हालत खराब हो गए थे। ऐसे में अपने साले 35 वर्षीय मांगीलाल पुत्र नानूराम को 2 बीघा जमीन बेच दी।