चित्तौड़गढ़: जिला प्रमुख सोलंकी ने जम्मू कश्मीर के साम्बा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री चूग से की मुलाकात
जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से मुलाकात की तथा उन्हें जम्मू कश्मीर के सांबा विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक दिया। वे इन दिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सोलंकी को साम्बा जिले में विधानसभा प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय महामंत्री ओर जम्मू कश्मीर प्रभारी चुग साम्बा पहुंचे थे।