बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ और अकर्मण्य राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल के देशव्यापी धरना प्रदर्शन की कड़ी में पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर 2 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।