मेदिनीनगर (डालटनगंज): चचेरे साले की शादी में ससुराल गए युवक का शव फंदे पर मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार स्थित कुसुम टोला के 25 साल के मंटू भुइयां पिता रामवृक्ष भुइयां की ससुराल में फंदे पर लटका शव मिला है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी, मां समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वे लगातार बेहोश हो जा रहे हैं। मृतक के मां एवं भाई ने सास और साले पर मारपीट कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है।