भाकपा के जिला सचिव सह पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से आवास योजना के लिए सस्ते दर पर बालू उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। शुक्रवार शाम 5 बजे बीडीओ के आवास, मनरेगा योजना, सिंचाई कूप समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करने की पहल को सकारात्मक बताया।