नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर के भवन निर्माण में बरती गयी अनियमितता का विशेष अंकेक्षण किया जायेगा। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने शुक्रवार को वित्त विभाग के सचिव को इस सिलसिले में पत्र लिखा है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता को लेकर राज्यपाल से शिकायत की गई थी।