मेदिनीनगर (डालटनगंज): एफसीआई सुदना के मृत श्रमिक के परिजनों को 16 महीने बाद भी नहीं मिला 4 लाख का मुआवजा, 1 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
भारतीय खाद्य निगम मेदिनीनगर में माल अनलोडिंग करते समय ट्रक की चपेट में आने से मृत श्रमिक स्वर्गीय ईश्वरी यादव को घटना के 16 महीने बाद भी घोषित मुआवजा 5 लाख में से 4 लाख का भुगतान नहीं हो पाया है। इसे लेकर जनता मजदूर संघ और श्रमिकों ने एफसीआई के मंडल प्रबंधक शंभू नाथ मिश्र को ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों के भीतर मुआवजा भुगतान का आग्रह किया गया है।