मेदिनीनगर (डालटनगंज): तरहसी अंचल में पंजी-2 से छेड़छाड़, खानदानी जमीन का डिमांड दूसरे के नाम खोलने का आरोप, जमीन मालिक परेशान
तरहसी अंचल में पंजी टू से छेड़छाड़ कर खानदानी जमीन का डिमांड दूसरे के नाम खोलने का आरोप लगाया गया है। जमीन मालिक परेशान हैं और पिछले 6 माह से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे है। मंझौली गांव के प्रभावित पक्ष अजीत सिंह और अमित कुमार सिंह ने कहा कि जमीन का डिमांड जब पहले से उनके परिजन के नाम पर था तो असमीना बीबी के नाम पर कैसे हो गया? सारा खेल फर्जी तरीके से हुआ।