प्रतापगढ़: नवरात्रि के प्रथम दिन मां बेला देवी धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रतापगढ़ में नवरात्रि के प्रथम दिन मां बेला देवी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार सुबह से शाम 5 बजे तक मंदिर में मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने आशीर्वाद लिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस और महिला बल की तैनाती रही। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजन-अर्चन कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की