प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के ट्रेज़री चौराहे के पास पत्नी और बच्चों पर कार चढ़ाने का प्रयास, बेटा हुआ घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के ट्रेजरी चौराहे पर सोमवार दोपहर 1:40 बजे खम्भपुर निवासी महिला व उसके बच्चों पर पति आशिक अली (अचलपुर) ने पारिवारिक विवाद के चलते कार चढ़ाने का प्रयास किया। मासूम बेटा घायल हुआ। मौके पर अफरातफरी मच गई, भीड़ जुटते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू की।