बक्सर: डीएम ने सिपाही घाट के पास कृत्रिम तालाब का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Oct 14, 2024 राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रतिमा विसर्जन हेतु सिपाही घाट के पास निर्मित कृत्रिम तालाब का निरीक्षण किया। डीएम सुबह 11 बजे हीं पहुंच चुके थे। डीएम ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को सुविधाजनक तरीके से कृत्रिम तालाब के पास प्रतिमा विसर्जन हेतु सीढ़ी बनाने एवं पर्याप्त रोशनी लगाने का निर्देश दिया।