बक्सर: प्रतिमा विसर्जन के लिए बीडीओ ने सूखा पोखर चिह्नित किया, ग्रामीणों में आक्रोश
Buxar, Buxar | Oct 13, 2024 सदर प्रखंड के कई गांवों में दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर संकट उत्पन्न हो गया है, क्योंकि प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए तालाब और नहरों में पानी नहीं है. ग्रामीणों ने इस समस्या को प्रशासन के समक्ष पहले ही उठाया था, परंतु इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. जब दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का समय आया, तो ग्रामीणों के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी.