बक्सर: बनारपुर में किसान नेता की निर्मम हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, जताया दुख
Buxar, Buxar | Oct 13, 2024 भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के महामंत्री सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी ने रविवार को 3 बजे अपराह्न में किसान नेता व भाजपा नेता अशोक तिवारी के घर संवेदना प्रकट करने पहुंचे. उन्होंने किसान नेता व भाजपा नेता की विगत दिन हुई निर्मम हत्या के बाद मर्माहत परिवार से मिल कर संवेदना और दुख व्यक्त किया. उन्होंने परिजन को न्याय दिलाने का भरोसा जताया.