बक्सर: सरकार के निर्देश पर एसडीएम बक्सर ने दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनाने को लेकर जारी किया निर्देश, दिव्यांग जनों में खुशी
Buxar, Buxar | Oct 13, 2024 बक्सर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनो को राशन कार्ड बनाने को लेकर पत्र जारी कर निर्देश दिया है. पत्र के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रायः दिव्यांगजनो द्वारा अन्त्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड बनाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है. खाद्य आपूर्ति विभाग ने निर्देश जारी किया है.