☀️ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा — आवेदन, ऋण वितरण एवं सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी के निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
🔹 जिले में अब तक 4,490 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 348 आवेदकों ने ऋण हेतु आवेदन किया है तथा 138 ऋण आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।
🔹 प्रक्रियाधीन ऋण आवेदनों में पीएनबी के 51, एसबीआई के 42 एवं केनरा बैंक के 10 आवेदन शामिल हैं। संबंधित बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर ऋण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 सभी सूचीबद्ध वेंडरों को स्वीकृत एवं पात्र आवेदकों के यहाँ सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।
🔹 सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को प्रतिदिन नए आवेदन सृजित कराने, वेंडर चयन एवं एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आवेदन से अधिष्ठापन तक की पूरी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बैंकों एवं वेंडरों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।
✨ “सौर ऊर्जा से कम बिजली बिल, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर जहानाबाद की ओर बढ़ता कदम।”
#प्रधानमंत्री_सूर्यघर_मुफ्त_बिजली_योजना #सौर_ऊर्जा #स्वच्छ_ऊर्जा #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
37 views | Jehanabad, Bihar | Sep 7, 2026