🎓 शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित — सम्मानित शिक्षिका ने जिला पदाधिकारी के प्रति जताया आभार
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित शिक्षिका ने जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने जिला पदाधिकारी के संदेश—विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है—को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।🌟 सम्मान से बढ़ता उत्साह, समर्पण से संवरता भविष्य।
#शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #शिक्षा #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 5, 2026