बांसगांव: नगर पंचायत कार्यालय बड़हलगंज में 155 कर्मियों को विधायक व उपजिलाधिकारी ने वितरित किए रेनकोट
नगर पंचायत बड़हलगंज के 155 कर्मियों को विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी गोला केसरीनंदन तिवारी ने बरसात से बचने के लिये रेनकोट वितरित किया। शुक्रवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में नगरपंचायत कर्मियों को रेनकोट वितरित करते हुये विधायक ने अध्यक्ष प्रीति उमर व अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर की सराहना की।