बांसगांव: अब्दुल कलामनगर के कब्रिस्तान में वन क्षेत्राधिकारी के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि की मौजूदगी में किया गया 101 वृक्षों का रोपण
उपनगर बड़हलगंज के अब्दुल कलाम नगर स्थित कब्रिस्तान में कंजी, टुटेल, जामुन, बरगद, वाटल ब्रश आदि के 101 वृक्षों का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वनक्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह व ईओ शिवकुमार के साथ पौधरोपड़ किया। वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि डीएफओ विकास यादव के निर्देशन में पूरे जिले में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है।