बांसगांव: लूट का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त को बांसगांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाने की पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बाँसगाँव थाने में एक महिला ने तहरीर दिया था कि एटीएम में पैसा निकालने गई थी। उसके खाते से पैसा कट गया लेकिन एटीएम से पैसा बाहर नहीं निकला। मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि एलमुनियम की पत्ति लगाकर एटीएम से छेड़छाड़ की गई थी।