बांसगांव: हाटा बाजार में फोरलेन से सटे सर्विस रोड पर लगी गंदगी के अंबार पर लोगों ने जताई नाराजगी, बीडीओ ने दिया सफाई का आश्वासन
गगहा विकास खण्ड क्षेत्र के हाटा बाजार में फोर लेन से सटे सर्विस रोड़ पर इस समय गंदगी का अंबार लगा हुआ है। फिर भी जिम्मेदार मौन साधे है। अब इसे लोगों की लापरवाही कहे या जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण सार्वजनिक जगहों पर कुड़ा फेका जा रहा है। जिससे आम लोगों में गंभीर बिमारियां फैलने का डर बना हुआ है। वीडियो ऐजाज अहमद ने साफ सफाई का आश्वासन दिया है।