बांसगांव: विधायक ने विकासखंड कौड़ीराम में पांडेय पार स्थित विद्यालय में किया पौधारोपण
मंगलवार को बांसगांव विधानसभा के विधायक विमलेश पासवान ने विकासखंड कौड़ीराम के जगदीश इंटर कॉलेज पांडे पर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही हमारे जीवन का आधार है दोनों की ममता की छांव सदैव हमें शीतलता प्रदान करती है। इस अवसर पर नरेंद्र ध्वज सिंह प्रधानाचार्य शैलेंद्र ध्वज सिंह आनंद किशोर सिंह राजेश यादव मौजूद रहे।