बांसगांव: खजनी बांसगांव मार्ग पर पेड़ का डाल गिरने से आवागमन हुआ बाधित, स्थानीय लोगों ने दी वन विभाग को सूचना
स्थानीय खजनी कस्बे के निकट बांसगांव मार्ग पर पेड़ की डाल गिरने से आवागमन कई घंटे प्रभावित रहा। बीते दो दिनों से इलाके में हो रही रूक रूक भारी बारिश के कारण सड़क के किनारे भू-स्खलन से झुके पेड़ की डाल ने संपर्क मार्ग को कुछ समय के लिए अवरूद्ध कर दिया। हालांकि इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई।