हरिद्वार: शनिवार रात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
शनिवार रात 10:00 बजे करीब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जल उठा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।