मानसी: खिरनियां पहुंचे दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष, पीड़ितों को बंधाया ढांढस
Mansi, Khagaria | Aug 12, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के खिरनियां घाट पर नौका हादसा में दो लोगों के लापता परिजनों से सोमवार को दिल्ली भाजपा पुर्वांचल मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अनुज कुमार मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर कहा कि उनके इस दुख के घड़ी में वे साथ हैं। उन्होंने इस दौरान मानसी सीओ से मिलकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। वहीं लापता परिजनों को आर्थिक मदद भी किया।