मानसी: मानसी पुलिस की कार्रवाई में धमारा घाट से एक युवक गिरफ्तार, धारा 109 के तहत की गई कार्रवाई
मानसी थाना पुलिस ने धारा 109 के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को धमारा घाट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धमारा घाट निवासी धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 109 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। युवक का स्वास्थ्य जांच के लिए आज सदर अस्पताल भी लाया गया।