मानसी: रोहियार पंचायत में 9 दिवसीय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, पंचायत समिति सदस्य ने किया उद्घाटन
मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत स्थित रोहियार शिव मंदिर परिसर में आज से 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन रोहियार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य द्रोपती देवी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में पंचायत समिति प्रतिनिधि निकेश यादव, मुरारी दास, डब्ल्यू कुमार, विनोद ठिकेदार, सहित रोहियार गांव के तमाम निवासी उपस्थित रहे।