मानसी: माता कात्यायनी मंदिर के निकट टेंपो पलटी, पांच यात्री घायल, सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
मानसी थाना क्षेत्र के माता कात्यायनी मंदिर के निकट सोमवार को अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी एक टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में टेंपो पर सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर निवासी शोभा शर्मा एवं उनकी