मानसी: खिरनिया में यात्रियों से भरी एक छोटी नाव बागमती नदी की उपधारा में पलटी, दो लापता
Mansi, Khagaria | Aug 11, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के खिरनिया गांव के निकट यात्रियों से भरी एक छोटी नाव बागमती नदी की उपधारा में पलट गई। इस घटना में दो अब भी लापता है। अन्य लोग किसी तरह से नदी से निकलने में सफल रहे। बताया जाता है कि एक नाव पर दो दर्जन से अधिक लोग सवार होकर परबल तोड़ने के लिए दियारा क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान बागमती नदी में उफनती तेज धारा के कारण नाव बिजली पोल से टकरा गई।