मानसी: बलहा में बाइक सवार कांवरिया बाइक से गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में किया जा रहा है उपचार
मानसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव के निकट एक कांवरिया बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल कांवरिया का इलाज किया जा रहा है। घायल कांवरिया की पहचान सहरसा जिला अंतर्गत भोटिया निवासी सतीश मुखिया के रुप में हुई है। बताया जाता है कि सड़क पर कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक सवार कांवरिया घायल हो गया थ