#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में "नमो सेवा: अनकही कहानियाँ" विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनसुनी सेवा की प्रेरणादायक दास्तानों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
विद्यार्थियों की इस मनमोहक प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भाव, सामुदायिक सहभागिता और प्रेरणादायक किस्सों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। जिला प्रशासन शिवपुरी (म.प्र.) के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित सभी लोगों को निस्वार्थ सेवा और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
PMO India
#shivpuri
15 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026