कलेक्टर श्री वर्मा के सख्त निर्देश पर हुई कार्यवाही: 24 घंटे के भीतर स्कूल परिसर के पास से हटा अवैध अतिक्रमण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS की अध्यक्षता में 22 सितंबर को ग्राम छर्च में विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छर्च का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल परिसर के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा देखकर नाराजगी व्यक्त की और मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशों का त्वरित पालन करते हुए पोहरी एसडीएम जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाएगी।
Collector Shivpuri
#shivpuri
13 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026