समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र करैरा द्वारा ब्लॉक स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण चिन्हांकन एवं चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 102 दिव्यांग बच्चों एवं हितग्राहियों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान एलिम्को जबलपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु 63 दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया गया, जिन्हें शीघ्र ही उपकरण वितरित किए जाएंगे।
शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों का गहन स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत 26 बच्चों का नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु पंजीयन किया गया।
#JansamparkMP
#Shivpuri
12 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026