तिजारा: भिवाड़ी में बाबा मोहन राम की 141वीं भव्य परिक्रमा निकाली गई, श्रद्धालुओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Tijara, Alwar | Aug 16, 2026 भिवाड़ी में अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित बाबा मोहन राम कि रविवार सुबह 8:00 बजे भव्य 141 वीं परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रद्धालूओ ने परिक्रमा के दौरान अनेक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया। परिक्रमा के बाद मोहन वाटिका में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।