Public App Logo
Profile Picture

देसी चैनल कुल्लू

@drthakur075
172Followers
0Following
🔺ग्राम पंचायत जाणा में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन; प्रधान लक्ष्मण सिंह ने जताया जनता का आभार

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लू
*ढालपुर में खतरनाक बाइक स्टंट कर राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने पर दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज*

दिनांक 01/02 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को थाना सदर कुल्लू पुलिस द्वारा ढालपुर में सार्वजनिक मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्ण ढंग से स्टंट करने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

उक्त रात्रि 21 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु के दो युवक, दोनों निवासी चामुण्डा नगर, कुल्लू, ढालपुर स्थित लोक मार्ग पर मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहे थे । उनके द्वारा उतावलेपन एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क पर पैदल आवागमन कर रहे राहगीरों के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था तथा किसी अप्रिय घटना की प्रबल संभावना बनी हुई थी ।

इस संदर्भ में थाना सदर कुल्लू में दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 281 BNS एवं 184, 189 MV Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*पुलिस की सड़क सुरक्षा अपील*

*कुल्लू पुलिस आमजन, विशेषकर युवा वाहन चालकों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से बचें । सड़क किसी भी प्रकार के स्टंट या रेसिंग का स्थान नहीं है । वाहन चालक अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य राहगीरों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें । सुरक्षित वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपना सहयोग दें ।*
🔺कुल्लू को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान शुरू*

*विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी*

*कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने को बनेगा फ्लाइंग स्क्वायड*

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूSunder Singh Thakur
Video 3
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> सुंदर सिंह ठाकुर ने पिछली नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, बोले—कोई व्यवस्था नहीं थी
Sunder Singh Thakur 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Video 5
Video 6
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल की मोहल में तीसरी शाखा शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा

आकाश इंस्टीट्यूट और कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के बीच शैक्षणिक सहयोग, विद्यार्थियों को मिलेंगे छात्रवृत्ति के अवसर

ANTHE 2026 के जरिए कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ तक के कैश अवॉर्ड का

KCS मोहल में Kindergarten के लिए Oxford Advantage Curriculum की शुरुआत

Super 30 बैच के जरिए JEE-NEET की तैयारी, विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध

 देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Pooja Kashyap
SIR एवं मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर केलांग में प्रेस कॉन्फ्रेंस
केलांग। भारतीय जनता पार्टी केलांग मंडल कार्यालय में हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विपिन सिंह परमार जी ने SIR एवं मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रवि ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे विरोध और लगाए जा रहे आरोपों पर चर्चा हुई। श्री परमार जी ने कहा कि चुनाव आयोग देश की संवैधानिक संस्था है और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यों एवं आधिकारिक जानकारी के आधार पर होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि SIR के अंतर्गत विधानसभा स्तर से लेकर बूथ लेवल तक मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एवं सत्यापन किया जाता है। इसमें नाम, आयु, पता सहित आवश्यक विवरणों की जांच और संशोधन की प्रक्रिया शामिल है। वहीं, Form-6 के माध्यम से पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के अनुसार होती है।
उन्होंने कहा कि SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने के बजाय इसकी वास्तविक प्रक्रिया और तथ्यों को समझना आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार मिले और मतदाता सूची शुद्ध एवं अद्यतन रहे, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज जी, जिला अध्यक्ष श्री रिगजिन हायरापा जी, जिला महामंत्री श्री संजय कटोच जी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार रखे गए।
जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गाया रोहड़ू जाना मेरी आमिए पहाड़ी गीत
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> गांधी जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, विचारों और उनके आदर्शों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा गांधीजी के जीवन एवं उनके विचारों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर जम्मू से प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार श्री अग्निशेखर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधीजी के तीन मूल मंत्रों का स्मरण करवाते हुए जीवन में सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।
                                                                                                                                               कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन दर्शन को समझने के साथ-साथ सत्य, अहिंसा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।

देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू  Bharat Bharati Sr Sec School
छोटे दिनों को देखते हुए खिलड़ियों के लिए कुल्लू दशहरा स्पोर्ट्स ग्राउंड की  लाइट्स रहेंगी 9बजे शाम तक ऑन
Sunder Singh Thakur
विषय - विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ABVP कुल्लू इकाई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन*

*कुल्लू महाविद्यालय में M.Com एवं M.Sc. पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं - अभिनव कश्यप*

विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ABVP कुल्लू इकाई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा कुल्लू महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा तथा इनके शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में परिषद द्वारा विद्यार्थियों के हित से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—

1. सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए।

2. कुल्लू महाविद्यालय में M.Com एवं M.Sc. जैसे पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं।

3. री-चेकिंग के परिणामों की पुनः जांच करवाई जाए तथा लंबित परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं।

परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की इन शैक्षणिक समस्याओं का जल्द समाधान होना आवश्यक है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> ग्लोवल विलेज स्कूल हुरला के वार्षिक समारोह में होनहार छात्रों को किया सम्मानित।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी पर बरसे APMC के अध्यक्ष राम सिंह मियां,
बोले 9 सालों में 16 करोड़ का हिसाब नहीं बता पाए विधायक

देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> ग्लोवल विलेज स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न,
वार्षिक समारोह को लेकर क्या बोले मुख्यातिथि........
देखें वीडियो

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार संवाद कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से कांग्रेस पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

देसी चैनल कुल्लू 
जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों ने आज नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें कुल्लवी टोपी, मफलर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, ज्ञानचंद, मुकेश महंत, कैप्टन ताराचंद ठाकुर, सुखचंद, भाई दोतराम राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
गांधी जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, विचारों और उनके आदर्शों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा गांधीजी के जीवन एवं उनके विचारों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर जम्मू से प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार श्री अग्निशेखर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधीजी के तीन मूल मंत्रों का स्मरण करवाते हुए जीवन में सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।
                                                                                                                                               कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन दर्शन को समझने के साथ-साथ सत्य, अहिंसा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूBharat Bharati Sr Sec School
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺ग्लोबल विलेज स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न।

मुख्यातिथि देश के प्रसिद्ध कवि अग्निशेखर ने होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक व आधुनिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कवि अग्निशेखर  ने जम्मू से आकर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। अतिथि विशेष के रूप में आरा बिहार से वल्लभ, लखनऊ उतरप्रदेश से डॉ. अजीत प्रियदर्शी, गोरखपुर उत्तरप्रदेश से आनन्द कुमार राय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्यातिथि ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आग़ाज़ किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺बंजार की 8 हजार महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपये: राम सिंह मियां।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺कुल्लू साइंस स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने मचाई धूम
नन्हे-मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अभिभावकों ने भी जमकर लिया हिस्सा
कुल्लू। कुल्लू साइंस स्कूल का वार्षिक समारोह स्माइल रिजॉर्ट में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने और बड़े बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर अभिभावक भी खुद को रोक नहीं पाए और कार्यक्रम में जमकर नाचे।
समारोह की मुख्य अतिथि ऑस्ट्रिया की समाजसेवी बिकी सोरीज रहीं। वहीं प्रसिद्ध बागवान टीकम ठाकुर, रविंद्र पाल, ताराचंद कौशिक सहित कई गणमान्य लोग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Kullu Science School 
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> मणिकर्ण-कसोल पंचायत के जै नाला में नन्दी महाराज फंसे, रेस्क्यू अभियान जारी।

देसी चैनल कुल्लू 
मणिकर्ण-कसोल पंचायत के जै नाला में एक नन्दी महाराज नाले में गिरने के बाद बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रात होने के कारण टीम को अभियान अस्थायी रूप से रोककर वापस लौटना पड़ा। नन्दी के लिए घास और पानी की व्यवस्था मौके पर कर दी गई है। नन्दी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग की फायर फाइटर टीम, स्थानीय लोग और गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम मिलकर प्रयास करेगी। टीम के अनुसार नन्दी को बाहर निकालने के लिए लगभग पूरा दिन लग सकता है।

गौ सेवा रक्षा दल की टीम ने कहा कि नन्दी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Shera negi 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺कुल्लू में सीपीआईएम का धरना-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, 
सीपीआईएम ने उठाए जनहित के मुद्दे, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जताया विरोध।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची केंद्रीय टीम, नुकसान का लिया जायजा

मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम ने बुधवार को दौरे के दूसरे दिन मनाली, बंजार और आनी क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।