मेजा: सिरसा स्थित गंगा घाट पर आगामी त्योहार को लेकर समाज जन जागरण समिति द्वारा साफ सफाई किया गया
Meja, Allahabad | Sep 26, 2024 गुरुवार की दोपहर लगभग बारह बजे पिंटू पाठक की अगुवाई में समाज जन जागरण समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियो ने सिरसा गंगा घाट पर साफ सफाई किया। पिंटू पाठक ने बताया कि आगामी नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली त्यौहार को देखते हुए गंगा घाट की साफ सफाई की जा रही है। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्वच्छता को लेकर घाट पर मौजूद लोगों को जागरुक भी किया।