हरिद्वार: रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे की रोड मिलने के बाद पेट्रोलिंग जारी, रानीपुर GRP मुख्यालय में एसपी जीआरपी ने दी जानकारी
उत्तराखंड की रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे की रोड मिलने के बाद समस्त रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग जारी है। रानीपुर जीआरपी मुख्यालय में एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने हरिद्वार समेत उत्तराखंड के समस्त जीआरपी थानों की पुलिस को सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।