हरिद्वार: ऋषिकुल तिराहे के पास हाईवे पर पंजाब डिपो की बस ने स्कूटी सवार व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
ऋषिकुल तिराहे के पास हाईवे पर पंजाब डिपो की एक बस ने स्कूटी सवार व्यापारी को टक्कर मार दी। जिससे ढाबा चलाने वाले व्यापारी विजेंद्र कोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस चालक तुरंत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मृतक के परिजनों ने चालक पर कार्रवाई की मांग की है।