हरिद्वार: रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड के बाद ज्वालापुर में GRP ने चलाया चेकिंग अभियान
दो दिन पूर्व रुद्रपुर में नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के आने के ऐन पहले रेलवे ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड को लेकर GRP अलर्ट हो गई है। शनिवार को GRP ने ज्वालापुर के सघन इलाकों से गुजर रही रेलवे लाईन और आसपास के इलाकों में चेकिंग की और रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की। GRP थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने लोगों को रेलवे ट्रैक पर ना आने की चेतावनी दी।