हरिद्वार: कनखल में घर के बाहर बंधे कुत्ते को चोर खोलकर ले गया, घटना CCTV में कैद; पुलिस से की शिकायत
कनखल में घर के बाहर बंधे कुत्ते को एक युवक खोल कर ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कुत्ते के मालिक ने कनखल खाना पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की है। घटना यहां के नागों के घेर के पास स्थित एक मकान की है। बताया जा रहा है कि कुत्ता घर के बाहर बंधा था कि तभी एक युवक कुत्ते को खोलकर अपने साथ ले गया।