हरिद्वार: ज्वालापुर में 70 वर्षीय पिता को छोटे बेटे ने घर से निकाला, बड़े बेटे ने दिया आश्रय
ज्वालापुर में 70 वर्षीय पिता को उसी के छोटे बेटे द्वारा घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मौहल्ले वालों ने जमकर हंगामा काटा। घटना यहां के पूर्वी नाथ नगर की है। मौके पर पहुंची पुलिस की भी छोटे बेटे ना सुनी और घर का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद घर से थोड़ी दूर रह रहे बड़े बेटे ने बुजुर्ग को सहारा दिया और अपने घर ले गया।